Bihar: 11 दिनों से गायब है सातवीं का छात्र, कोचिंग पढ़ने गया था, वापस नहीं आया; परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पटना पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए प्रिंस की तलाश में जुटी है। अन्य जिलों के पुलिस को प्रिंस के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि, अब तक प्रिंस का कोई लोकेशन प्राप्त नहीं हुआ। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar News: Student missing in Patna for 11 days, family members appeal to Bihar Police

राजधानी पटना में एक सातवीं कक्षा का छात्र पिछले 11 दिनों से रहस्माई ढंग से लापता हो गया है। गायब हुए  छात्र का नाम प्रिंस है। वह सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू स्थित कश्यप भवन में अपने मामा के साथ किराये के मकान में रहता था। प्रिंस घर से कोचिंग के लिए गांधी चौक स्थित निजी कोचिंग के लिए निकला था लेकिन कोचिंग सेंटर तक नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने प्रिंस की हर संभावित जगहों पर तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

कोचिंग सेंटर पहुंचा ही नहीं था प्रिंस
प्रिंस जो की पीरबहोर थाना के गांधी चौक स्थित एक निजी कोचिंग में पढ़ता था। गायब हुए प्रिंस के पिता ने बताया कि 30 जनवरी के शाम के करीब 6:30 बजे गांधी चौक स्थित कोचिंग पढ़ने गया लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा। जब देर रात तक प्रिंस की घर में मौजूदगी नहीं हुई तो उन्होंने कोचिंग सेंटर में जाकर पता किया। लेकिन, उसका पता नहीं चल पाया।

प्रिंस का कोई लोकेशन प्राप्त नहीं हुआ
वहीं कोचिंग संचालक ने बताया कि प्रिंस उस दिन कोचिंग पढ़ने के लिए आया ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया साथ ही साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर प्रिंस को ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। वहीं इस मामले में पीड़ित परिजनों ने नजदीकी थाना पीरबहोर में जाकर लिखित शिकायत की शिकायत मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच की तो उसका लास्ट फुटेज जो की पटना जंक्शन के पास मिला। पुलिस प्रिंस की तलाश में अन्य जिलों की पुलिस की मदद मांग रहे। हालांकि, अब तक प्रिंस का कोई लोकेशन प्राप्त नहीं हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914