कापोद्रा में अधेड़ की कार की टक्कर से मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

मोटा वराछा में रहने वाले अधेड़ पत्नी के साथ बाइक पर रिश्तेदार के घर जा रहा था। तभी कापोद्रा ब्रिज के पास कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां कल शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उत्राण पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ भावनगर उमराला के मूल निवासी और वर्तमान में मोटा वराछा क्षेत्र के भगवतीनगर में रहने वाले 68 वर्षीय गोविंद राघव मारुलिया अपने बेटे के साथ रहते थे और सेवानिवृत्त जीवन जी रहे थे।गत 1 फरवरी को गोविंदभाई अपनी पत्नी शारदाबेन के साथ बाइक से उत्राण स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी कापोद्रा ब्रिज के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां कल शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आगे की जांच उत्राण पुलिस कर रही है। रिपोर्टर आशीष शुक्ला प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई