शिवपुरी के पास एक एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। फिलहाल, पायलट सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया है। हालांकि, अब तक इस हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलटों के घायल होने की सूचना सामने आई है। प्लेन एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। मौके पर एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर पहुंचा और दोनों पायलटों को लेकर ग्वालियर रवाना हुआ है।
बता दें कि बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया। घटना के बाद घायल पायलट की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो मोबाइल पर किसी से बात करते दिख रहे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें संभाल रखा है।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट (बचकर निकले) कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को ग्वालियर लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी। वहीं, एयरफोर्स की ओर से हादसे की जांच के आदेश भी दिए जा रहे हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914