Budaun News: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार रोडवेज बस, चालक-परिचालक समेत 16 यात्री घायल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बरेली-मथुरा हाईवे पर मलगांव फाटक के समीप रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक-परिचालक समेत 16 यात्री घायल हो गए।

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को मलगांव फाटक के समीप रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक-परिचालक समेत 16 यात्री चोटिल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई दूसरा वाहन चपेट में नहीं आया। बस पटलने से करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

मथुरा जिले के गांव इगलास निवासी दिनेश मथुरा डिपो की रोडवेज चलाते हैं। बुधवार को वह बस में बरेली बस स्टैंड से 16 यात्री लेकर कासगंज होते हुए मथुरा जा रहे थे। इसी बीच बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मालगांव फाटक के समीप बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया। उस दौरान बस की रफ्तार तेज थी। चालक दिनेश ने बस को कंट्रोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। स्पीड ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक एवं परिचालक समेत 16 यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम 
वहीं, बस के पीछे से आ रहे वाहनों के पहिये थम गए। जिससे हाईवे के वन-वे पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर जुटे राहगीरों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकाला। पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिनावर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को हाईवे किनारे बैठाया। चालक ने बदायूं डिपो के अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। इधर, पुलिस ने दूसरी रोडवेज बस में यात्रियों को शिफ्ट कर गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस को हटवाया है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई