जमशेदपुर में गुजरात पुलिस का छापा, एक करोड़ की ठगी का आरोपी साइबर बदमाश गिरफ्तार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

गुजरात पुलिस की ओर से देर रात जमशेदपुर के मानगो आज़ादनगर रोड नंबर 14 मे छापेमारी कर एक करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है.उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस पिछले कई महीने से जमशेदपुर में ही कैंप कर रही थी. साइबर अपराधी का मोहम्मद वाहिद है. साथ में वाहिद की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि गुजरात पुलिस को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि वाहिद मानगो के आजादनगर में अपनी पत्नी के साथ छिपा है. इसके बाद गुजरात पुलिस पहुंची और जमशेदपुर पुलिस के संपर्क में आयी. गुजरात पुलिस एंव जमशेदपुर पुलिस ने मिलकर वाहिद को पकड़ा. उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लेकर जाएगी.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई