
अहमदाबाद: बुलेट ट्रेन परियोजना (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project) को लेकर गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बुधवार को बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात में चार रेलवे ट्रैक पर 100 मीटर लंबा स्टील गर्डर सफलतापूर्वक उतार दिया गया है। गौर कने वाली बात यह है कि 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के गुजरात हिस्से में बनाए जाने वाले 17 ढांचों में से यह छठा स्टील पुल है।
Author: planetnewsindia
8006478914