Jaya Bachchan: महाकुंभ को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन की टिप्पणी पर जमकर आलोचना हो रही है। इस मामले में अब आचार्य प्रमोद कृष्णम का गुस्सा जया बच्चन पर फूटा है।

महाकुंभ को लेकर जया बच्चन की टिप्पणी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सपा सांसद व अभिनेत्री को खरी-खरी सुनाई हैं। जया बच्चन ने हाल ही में महाकुंभ में दूषित पानी और कुंभ भगदड़ के दौरान मारे गए लोगों के शवों को नदी में फेंके जाने के कथित दावे किए। इस पर उनकी आलोचना हो रही है। मामले पर अब आचार्य प्रमोद ने जया बच्चन पर पलटवार किया है।
बोले- वे सनातन को दुखी करने की कोशिश कर रही हैं
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि जया बच्चन से अभी तक अमिताभ बच्चन दुखी थे और अब वे ऐसी कोशिश कर रही हैं कि उनसे पूरा सनातन दुखी हो जाए। प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि जया बच्चन को सद्बुद्धि प्राप्त हो और वे एक अच्छे सनातनी की तरह व्यवहार करें, न कि नास्तिक या वामपंथी की तरह’।

जया बच्चन से किया अनुरोध
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान और पवित्र गंगा उन्हें सद्बुद्धि दें और धर्म में उनकी आस्था और गहरी हो। जिस तरह से वे एक अच्छी अभिनेत्री और अच्छी सांसद हैं, उसी तरह उन्हें सनातन धर्म की भी अच्छी सदस्य बनना चाहिए’। उन्होंने जया बच्चन से अनुरोध करते हुए कहा, ‘एक नास्तिक की तरह व्यवहार न करें’।

जया बच्चन ने क्या कहा था?
सपा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कुंभ का पानी दूषित है और भगदड़ पीड़ितों के शव को नदी में फेंक दिया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा, “कहां का पानी सबसे ज्यादा दूषित है? कुंभ का। भगदड़ पीड़ितों के शव को नदी में फेंक दिया गया, जिसके कारण पानी दूषित हो गया। असली मुद्दे को अभी तक संबोधित नहीं किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “कुंभ का दौरा करने वाले आम लोगों के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। वे झूठ बोल रहे हैं कि करोड़ों लोग यहां आए हैं। किसी भी समय वहां इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे एकत्र हो सकते हैं?”

Author: planetnewsindia
8006478914