हाथ नहीं मिलाने वाले उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर ने वैशाली से की मुलाकात, फूल और चॉकलेट उपहार में दी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Uzbekistan GM Yakubboev Who Refused To Shake Hands With Vaishali, Meets Her And Gifts Chocolates

उज्बेक ग्रैंडमास्टर ने वैशाली से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनसे फिर से माफी मांगी और उन्हें फूल और चॉकलेट उपहार में दी। मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वैशाली और प्रज्ञानंद के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।

भारत की स्टार शतरंज खिलाड़ी वैशाली से हाथ नहीं मिलाकर उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक याकुबोएव ने विवाद खड़ा किया था। इस घटना के चार दिन बाद अब याकुबोएव ने वैशाली और उनके भाई प्रज्ञानंद से मुलाकात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने वैशाली को उपहार भी दिए और एक्स पर पोस्ट कर माफी भी मांगी है। दरअसल, याकुबोएव ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के बाद भारत की आर वैशाली से हाथ नहीं मिलाया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था।
उज्बेकिस्तान के जीएम ने मांगी माफी
उज्बेकिस्तान के इस खिलाड़ी ने माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी का अनादर करने का नहीं था और उन्होंने ‘धार्मिक कारणों’ से इस कदम पर प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में  वैशाली को याकुबोएव के खिलाफ चौथे दौर की प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अपना हाथ बढ़ाते हुए देखा जा सकता है, जो इसका जवाब दिए बिना बैठ गए, जिससे भारतीय खिलाड़ी हैरान रह गईं। इसके बाद याकुबोएव को भारत की एक और स्टार खिलाड़ी दिव्या देशमुख से हाथ मिलाते देखा गया था।
याकुबोएव ने फूल और चॉकलेट उपहार में दी
वीडियो वायरल होने के बाद याकुबोएव ने ‘एक्स’ पर एक लंबा पोस्ट करते हुए कहा था कि वह वैशाली और उनके भाई प्रज्ञानंद का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वह धार्मिक कारणों से अन्य महिलाओं को नहीं छूते हैं। अब उज्बेक ग्रैंडमास्टर ने वैशाली से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनसे फिर से माफी मांगी और उन्हें फूल और चॉकलेट उपहार में दी। मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वैशाली और प्रज्ञानंद के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई