Aligarh News: आलूृ भंडारण का किराया न बढ़ाने की मांग

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

शीतगृहों में आलू भंडारण का किराया बढ़ने से किसानों में रोष है। रविवार को गांधी स्मारक पार्क में किसान सेवा संघ की ओर से आयोजित बैठक में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि आलू भंडारण की कीमत में किसी भी कीमत पर वृद्धि नहीं होने देंगे।

बैठक की अध्यक्षता मास्टर किंगकांग सिंह और संचालन संतोष कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान पहले ही भाड़ा वृद्धि से परेशान है। अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है। यह किसान हित में नहीं है। किसान सेवा संघ के संयोजक अरविंद चौधरी ने कहा कि उनकी जिला उद्यान अधिकारी से चार दिन पहले वार्ता हुई थी। जिला उद्यान अधिकारी ने कहा था कि शीतगृह मालिकों व किसानों के बीच फरवरी माह के अंत में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें भंडारण भाड़ा निर्धारित किया जाएगा।

किसानों ने कहा कि भाड़े में वृद्धि गई की गई तो किसान भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। इस मौके पर जगराम सिंह, हरीराज सिंह, कैप्टन हरिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, रवीकरन सिंह, राम कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजेंद्र सिंह, भूपेश कुमार, सतीश सिंह, महेश सिंह, कन्हैयालाल, हरपाल सिंह मौजूद रहे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई