पान की दुकान पर पुलिस का छापा।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

वॉर्निंग सिगरेट के जत्था के साथ एक पकड़ाया
शहर में बार बार पुलिस द्वारा छापेमारी और कार्रवाई की जाने के बावजूद कई पान के दुकानदार तथा टोबेको विक्रेता बेखौफ हैं। गैरकानूनी तरीके से अपनी प्रवृत्ति जारी रखे है। इस बीच एक बार फिर से एसओजी पुलिस की टीम ने वेसू कैनाल रोड पर स्थित एक पान हाउस पर छापा मारा। जहां बिना हेल्थ वॉर्निंग वाली सिगरेट बेचते हुये आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलोत ने सूरत शहर में मादक पदार्थों के दूषण को खत्म करने के लिए शहर क्षेत्र में पान और तंबाकू उत्पादों के थोक विक्रेताओं द्वारा ई- सिगरेट, बिना स्वास्थ्य चेतावनी के सिगरेट और ई-हुक्का बेचने वाले विक्रेताओं का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सूचना के आधार पर एसओजी अधिकारियों, कार्मिकों की अलग-अलग टीमें बिना स्वास्थ्य चेतावनी के सिगरेट, ई-सिग्रेट और ई-हुक्का बेचने वाले पान की दुकानों और तंबाकू उत्पादों के थोक दुकानदारों पर कड़ी नजर रख रही थी। इस दौरान वेसू केनाल रोड मनी आर्केड ग्राउंड फ्लोर पर स्थित विजय पान हाउस पर छापा मारा और आरोपी विजय कुमार बाबा प्रसाद चौरसिया (निवासी-ईश्वर नगर सोसाइटी, पांडेसरा) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान में गैर कानूनी तरीके से बेचने के लिए रखी गई अलग अलग प्रकार की सिगरेट का जत्था समेत 3,600 रुपये का मुद्दामाल जब्त किया गया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

रिपोर्टर आशीष शुक्ला

प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई