पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत हो गई।
पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं।

कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, वहीं गंभीर घायल हुए मजदूरों को कटनी रेफर कर दिया गया है।
Author: planetnewsindia
8006478914