
वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की तारीख की घोषणा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है, लेकिन पश्चिम रेलवे ने मौखिक रूप से इसकी टाइमिंग, किराए और ठहराव से संबंधित जानकारियां दे दी हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस 26 जनवरी के बाद, यानी जनवरी के आखिरी कुछ दिनों या फरवरी के मध्य तक किसी भी समय शुरू की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस एक 8 कोच की मिनी ट्रेन होगी, जो उदयपुर और अहमदाबाद के बीच तेज़ और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। वर्तमान में, सड़क मार्ग से उदयपुर से अहमदाबाद तक पहुंचने में कम से कम 5 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को मात्र 4 घंटे में पूरा कर लेगी। यह यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत होगी और उन्हें अधिक तेज़ और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा।
Author: planetnewsindia
8006478914