मंडी परिसर से बाइक चोरी कोतवाली में दी तहरीर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू मंडी परिसर से अज्ञात चोर एक ग्रामीण की बाइक चोरी कर ले गये। जिसकी तहरीर पीडित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है।
मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव रघनियां निवासी संदीप पुत्र वीरी सिंहने कहा है कि वह न्यू सब्जी मंडी परिसर में सब्जी आदि लेने के लिए गया था और वहीं अपनी स्प्लेंडर बाइक यूपी 86 एएफ 1750 को खडा कर दिया और सामान खरीदने लगा। तभी अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी। सामान लेने के बाद ज बवह वापस आया तो उसकी बाइक नदारद थी। बाइक न पाकर उसके होश उड गये और बाइक को इधर-उधर काफी देर तक तलाश किया मगर बाइक नहीं मिली। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई