UP: कासगंज में सनसनीखेज वारदात… रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या, गेस्ट हाउस में मिली खून से लथपथ लाश

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

कासगंज कोतवाली सदर इलाके के सोरों रोड पर स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में दिनदहाड़े रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की निर्मम हत्या हो गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप का मीनाक्षी गेस्ट हाउस है। यहां वे अकेले ही रहते थे। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। सुबह के समय नौकर ने उनकी लाश को खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या किसने की है और क्यों की इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार सिर कुचलकर हत्या की गई है। नौकर ने सुबह उन्हें फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर नौकर तलाशते हुए टीन शैड की ओर पहुंचा तो वहां सेवानिवृत्त एडीएम की लाश पड़ी हुई थी

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई