लौहनगरी के प्रशांत ने नेशनल बॉडीबिल्डिंग मैं सिल्वर जीत झारखंड को किया गौरवान्वित

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर के टेल्को के प्रशांत कुमार सिंह ने कर्नाटक के बेलगांव मे 14-16 जनवरी 2025 को आयोजित16वीं सीनियर नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में 100 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया.प्रशांत टाटा मोटर्स के टाउन विभाग में कार्यरत है. प्रशांत ने बताया कि,चैंपियनशिप से पहले कोच के निधन से तैयारी प्रभावित हुई, लेकिन मैं एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने का हर संभव प्रयास करूंगा.उनकी उपलब्धि पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका पूर्णिमा दास साहू ने सोमवार को उन्हें अपने आवासीय कार्यालय में सम्मानित किया.इस दौरान उन्हें सॉल भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई दी. पूर्णिमा साहू ने कहां की झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकार से हर संभव सहयोग मिलना चाहिए.प्रशांत हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है.भाजपा नेता दिनेश कुमार ने बॉडीबिल्डिंग मे सिल्वर जीतने पर प्रशांत की उपलब्धि को सरहते हुए जिला खेल पदाधिकारी से प्रशांत को सम्मान दिलाने का आग्रह किया.

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई