उत्तर प्रदेश रोडवेज (सेवानिवृत) कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क बस स्टेशन अलीगढ़ पर मासिक बैठक आयोजित की। जिसमें सभी सेवानिवृत रोडबेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर बिचार विमर्श किया।
सोमवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज (सेवानिवृत) कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए महेश चंद्र पाठक ने कहा कि रोडबेज में वर्षों तक सेवा देने के बाद भी सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में हायर पेंशन हेतु कर्मचारियों द्वारा भरे गए विकल्प पत्र भविष्य निधि कार्यालय को क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को भेजने हेतु अंतिम तिथि इकत्तीस जनवरी निर्धारित की गई। ईपीएफओ द्वारा निर्धारित तिथि से पूर्व संयुक्त विकल्प पत्र भविष्य निधि कार्यालय आगरा को उपलब्ध कराने हेतु संगठन द्वारा पांच और छह जनवरी पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़ में प्राप्त कराया गया। तथा कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत रुप भी दिए गए। तदोपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय मंत्री के संयुक्त हस्ताक्षर से दिनांक पंद्रह जनवरी को एक पत्र पुनः प्रेषित किया गया। जिसमें दिनांक पच्चीस जनवरी तक संयुक्त विकल्प पत्र ई पी एफ ओ को उपलब्ध कराने का अनुरोध करने के साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि निर्धारित दिनांक तक संयुक्त विकल्प पत्र उपलब्ध न कराए जाने की दशा में संगठन को आंदोलनात्मक निर्णय लेने के लिए विवश होना पड़ेगा। आंदोलन संबंधी उल्लेख प्रांतीय कार्यकारणी के निर्णय के अनुसार किया गया है। आंदोलन संबंधी नोटिस के प्रति निर्धारित तिथि को समाप्ति के उपरांत क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा किए कार्य की समीक्षा की बाद भेजी जाएगी। इस दौरान तमाम सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS