बैंक लूटने पहुंचे आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से रुपये कमाने के तरीके जानने के लिए यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स देख रहा था। पुलिस को उसके एप्स की सर्च हिस्ट्री में लूट के वीडियो के लिंक मिले हैं। इसी दौरान उसे बैंक लूट के तरीकों के बारे में पता लगा।
उससे शादी भी करना चाहता है। हालांकि प्रेमिका के पिता ने उसके सामने शर्त रख दी कि अगर वह पैसे कमाकर बड़ा आदमी बन जाता है तो वह अपनी बेटी से उसका विवाह कर देंगे। इस मुश्किल शर्त को पूरा करने का लवीश को सबसे आसान रास्ता बैंक लूटना लगा।
सर्च हिस्ट्री में लूट के वीडियो के लिंक मिले
आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से रुपये कमाने के तरीके जानने के लिए यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स देख रहा था। पुलिस को उसके एप्स की सर्च हिस्ट्री में लूट के वीडियो के लिंक मिले हैं। इसी दौरान उसे बैंक लूट के तरीकों के बारे में पता लगा। फिर कई वीडियो देखने के बाद उसने बैंक लूट के लिए तमंचा व अन्य हथियार जुटाए और बैंक पहुंच गया। बैंक जाने से पहले उसने प्रेमिका को फोन भी किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
इसके बाद वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर साइकिल से निकला और बैंक पहुंचा। हालांकि बैंक में कर्मियों के हौसले ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसका मोबाइल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार का कहना है कि पूछताछ में बहुत सी बातें आरोपी ने बताई हैं। उसकी बातों की तस्दीक की जा रही है।
प्रेमिका ने बंद कर दिया था बात करना
आरोपी ने बताया कि पिता के पैसे कमाकर लाने की बात के बाद प्रेमिका ने भी बात करनी बंद कर दी थी। इसी वजह से वह बौखला गया और जल्द से जल्द पैसे कमाने के लिए हाथ पांव मारने लगा। उसने तय किया था कि रुपये आते ही अपनी प्रेमिका को एक एक इनोवा कार खरीदकर देगा और उसके बाद ही उसके पिता से शादी की बात करेगा।
- तमंचे के विषय में जानकारी करने पर आरोपी चुप हो गया, पुलिस ये पता लगा रही है कि वह तमंचा कहां से लाया।
- पुलिस का मानना है कि बैंक लूटने की साजिश केवल एक स्नातक युवक नहीं बना सकता, दूसरे कौन लोग हैं।
- आरोपी की गर्लफ्रेंड कौन है, इसकी चैटिंग विवेक के नाम से नंबर में स्टोर मिली हैं, विवेक की जानकारी की जा रही है।
- आरोपी के दोस्त कौन-कौन हैं। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी कुछ लोगों को बचाने के लिए नाटक कर रहा है।
घायल अस्पताल में भर्ती
वहीं, बैंक मैनेजर और कैशियर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरे की पहचान पतारा के संचितपुर निवासी किसान अवधेश मिश्रा के बेटे लवीश मिश्रा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में तिवारी होटल के पास धर्मपुर बंबा में रहता है। घटनास्थलों के आसपास मोबाइल की गतिविधि से पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर लेती है, इसलिए लूट की वारदात के लिए जाते समय मोबाइल घर में ही रख दिया। गांव के लोगों का कहना था कि लवीश सिरफिरा है। वह ज्यादा समय मोबाइल में रील्स देखकर बिताता था। साथ ही वह किसी से ज्यादा घुलमिल कर नहीं रहता था।
Author: planetnewsindia
8006478914
