
एक दिवसीय कार्यशाला का पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। दिनांक 15 जनवरी 2025 को आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार महोदय ने किया। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध श्री विपिन कुमार मिश्रा और अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री हरीश चंदर भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त निदेशक अभियोजन, कमिश्नरेट लखनऊ, श्री अवधेश कुमार सिंह ने अधिनियम के प्रावधानों और कानूनी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। इस कार्यक्रम में अपर निदेशक अभियोजन श्री सुरेश चंद्र पाठक, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री अजय श्रीवास्तव, अभियोजन अधिकारी डॉ. लवलेश कुमार, सभी जोनों के पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त सहित सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज
Author: planetnewsindia
8006478914