गोविंदपुर यशोदा नगर के अभिनव ने 7वें दिन दम तोड़ा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर: गोविंदपुर के यशोदा नगर का रहने वाला अभिनव ने आखिर 7वें दिन इलाज के दौरान टीएमएच में दम तोड़ दिया, उसे 6 जनवरी को टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. अस्पताल में वह दो दिन पहले तक अपने माता-पिता से बातचीत कर रहा था. इस बीच अचानक से डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रख दिया था. इलाज के दौरान रविवार को 3:30 बजे उसने दम तोड़ दिया.घटना के बाद से सिर्फ परिवार के लोग ही नहीं बल्कि पूरे गोविंदपुर और इसके आसपास के लोगों मे शोक की लहर दौड़ गई है.अभिनव की मदद के लिए गोविंदपुर ही नहीं बल्कि आस पड़ोस के बस्ती लोग भी खड़े थे. लोगों उसे ठीक कराने के लिए अपने स्तर से मदद भी कर रहे थे.अचानक से अभिनव का दम टूटने से लोग पूरी तरह से मायूस हो गए हैं.हजारों लोग अभिनव के ठीक होने की प्रार्थना भगवान से कर रहे थे.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई