न्यू सब्जीमंडी परिसर से बाइक चोरी

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू सब्जी मंडी परिसर से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली जिसकी शिकायत पीडित कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
शनिवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव जरैया निवासी विनोद कुमार पुत्र चरन सिंह ने कहा है कि वह पुरानी सब्जी मंडी में ढकेल लगाकर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोजना की तरह रविवार की सुबह भी वह न्यू सब्जी मंडी परिसर से बेचने हेतु सुबह करीब छह बजे सब्जी खरीदने गया और अपनी बाइक यूपी-86 एबी 0453 मंडी परिसर में खडी कर सब्जी खरीदने लग गया। तभी अज्ञात चोरो ने उसकी बाइक चोरी कर ली। सब्जी खरीदने के बाद जब वह बाइक के लिए मुडा तो बाइक नदारद थी। बाइक को इधर-उधर काफी देखा मगर कहीं भी पता नहीं चला। पीडित ने धटना की तहरीर कोतवाली में देते हुए पुलिस से बाइक चोरों को पकडने और बाइक बरामद कर उसे दिलाने की गुहार लगाई है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई