पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस पर थानों का दौरा कानपुर उत्तर प्रदेश

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस पर थानों का दौरा कानपुर उत्तर प्रदेश

दिनांक 11.01.2025 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नजीराबाद और फजलगंज का दौरा किया गया, जहां थानाक्षेत्र से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस उपायुक्त महोदय ने थाना नजीराबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीएनएस और आगंतुक रजिस्टर की जाँच की। साथ ही प्रभारी निरीक्षक को थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने, उनके बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर भी उपस्थित रहे।

UP Police Kanpur Nagar

मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई