राजस्थान में भीषण हादसे में 5 की मौत, 8 की हालत नाजुक; ब्रेक फेल होने के बाद ट्रेलर ने टेंपो को मारी टक्कर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

राजस्थान के उदयपुर में चार महिलाओं समेत पांच की मौत से हड़कंप मच गया। नौ अन्य लोग घायल हैं। इनमें से आठ को गंभीर हालत में उदयपुर भेजा गया है। अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में एक टेंपो आ गया था। मृतकों में 13 साल का एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद से ट्रेलर चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान के उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हैं। हादसा गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ। ब्रेक फेल होने के बाद एक ट्रेलर ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार 4 महिलाओं और एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई।

सालेरिया गांव से सवारियां लेकर आया था टेंपो

जानकारी के मुताबिक टेंपो चालक सालेरिया गांव से सवारियां लेकर आ रहा था। वह देवला की तरफ जा रहा था। मगर टेंपो जब मालवा का चौरा पुलिया पर पहुंचा तो अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो में बैठीं सवारियां उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रेलर चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में चार महिलाओं और एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इनमें से चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नाबालिग ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।