अवैध तमचा सहित युवक गिरफ्तार

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार एवं एएसपी अशोक कुमार सिंह तथा सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धडपकड अभियान में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह के अनुसार वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध वाहन चैकिंग अभियान में मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव छौंडा में मंदिर के निकट पर एक युवक अवैध तमंचा के साथ खड़ा है। जो किसी बारदात को अंजाम दे सकता है। प्रभारी निरीक्षक ने सूचना को गंभीरता से लिया और इगलास रोड पर पुलिस भेजी। जहां पुलिस की जीप देखकर तमंचा लिए खडा युवक भागने लगा पुलिस ने भी बल प्रयोग करते हुए भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 3015 बोर बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गये अरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में अरोपी ने पुलिस को अपना नाम व पता योगेश कुमार निवासी छौंडा बताया है आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मय हमराह और पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई