अजीत किशोर गुप्ता बने सेनानी परिवार के मंडल अध्यक्ष

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सेनानी परिवार के मंडल अध्यक्ष बनने अजीत किशोर गुप्ता का स्वतंत्रता सेनानी वेलफेयर समिति ने जोशीला स्वगात किया गया। बता दें कि अजीत किशोर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय महिपाल गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हैं। उनके मंडल अध्यक्ष बनने पर समिति द्वारा हर्ष व्यक्त किया तथा मंडलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया।

समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संगठन को विस्तार का रूप देने एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जन समस्याएं अपने स्तर से उठाने के साथ भविष्य जन आंदोलन करने में अपनी अहम भूमिका निभाने की आशा प्रकट की। इस दौरान सत्यदेव शर्मा, दीपक पाठक एडवोकेट, रविंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट, पवन कुमार सेठ, सुभाष चंद्र वर्मा, मुख्तार सलीम, राजेश कुमार शर्मा, ठाकुर राजेंद्र सिंह, रमेश चैहान, कमल कांत, मनोज बंसल, आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई