पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार वेलफेयर समिति ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम सत्यदेव शर्मा के आवास न्यू लेखराज नगर अलीगढ में किया गया। इस दौरान सत्यदेव शर्मा ने कहा कि देश के अर्थशास्त्री के न रहने से देश को बहुत क्षति हुई है, गंभीरता के धनी शांत विचार धारा का व्यक्तित्व हमेशा इस देश को याद आता रहेगा। दीपक पाठक एडवोकेट ने कहा कि देश ने एक प्रख्यात अर्थशास्त्री के रूप में मनमोहन सिंह को खो दिया है। भारत ने एक अपना हीरा खो दिया। मनमोहन सिंह देश के पीएम पद से लेकर तमाम पदों पर बने रहे थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के छबि चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सत्यदेव शर्मा, दीपक पाठक, रविन्द्र कुमार, सुभाष चंद्र वर्मा, अजीत किशोर गुप्ता,रंजिश कुमार शर्मा, पवन सेठ, कमल कांत शर्मा आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।