नए साल में जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस ने किया पैदल मार्च

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर मे नए साल का स्वागत करने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है. शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और सिटी एसपी कुमार सुभाशीष ने जिला बल के साथ पैदल मार्च किया.इस दौरान डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी सन्नी वर्धन, बिस्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.पैदल मार्च साकची के बागे जमशेद चौक से शुरू होकर जुबली पार्क गेट नंबर तीन, एक से होते हुए गेट नंबर दो पर समाप्त हुई.मार्च के दौरान एसपी का स्वान उनके साथ नजर आया,जो सुरक्षा व्यवस्था का अनोखा दृश्य पेश कर रहा था. इसके अलावा पुलिस ने सिदगोड़ा मंदिर और बिष्टुपुर पीएम मॉल का भी निरीक्षण किया.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई