
रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्लानेट न्यूज
सूरत। में लड़कियों से सरेआम छेड़खानी का वीडियो आया सामने, 700 CCTV खंगालने के बाद पकड़ में आया आरोपी
सूरत में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
सूरतः गुजरात के सूरत में लड़कियों से सरेआम छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोड पर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को बड़ी मशक्कत के बाद महज 48 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नईमुद्दीन उर्फ अरमान अब्दुल जब्बार के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि पुलिस आज कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी का रोड पर जुलूस निकालेगी।
आरोपी को पकड़ने के लिए लगानी पड़ी 200 पुलिस, 700 सीसीटीवी खंगाले गए
दरअसल, सूरत में सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियों के साथ छेड़खानी करने का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में पाया गया कि यह वीडियो सूरत के उधना इलाके की एक सोसायटी का है। आरोपी को पकड़ने के लिए 200 पुलिसकर्मियों की टीम बनानी पड़ी जबकि 700 सीसीटीवी फुटेज खंगालनी पड़ी। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी एक्सपर्ट की भी मदद लेनी पड़ी। पुलिस की टीम ने 700 सीसीटीवी खंगालने के बाद 48 घंटे में 19 वर्षीय नईमुद्दीन उर्फ अरमान अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में छेड़खानी करते दिख रहा है आरोपी
जानकारी के अनुसार, 33 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था।
वीडियो में नजर आ रहा है कि सोसायटी में घर के बाहर स्कूटी पर खड़ी दो लड़कियों दिखाई दे रही हैं। तभी एक युवक उनके पास आता है और स्कूटी पर बैठी एक लड़की के साथ छेड़खानी करना शुरू कर देता है। यह देख दूसरी लड़की उससे दूर भाग जाती है। पीड़ित लड़की भी किसी तरह लड़के से दूर चली जाती है।
दोनों लड़कियों के वहां से चले जाने के बाद बदमाश सामने से आ रही दो और लड़कियों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। दोनों लड़कियां भागने की कोशिश करती है पर बदमाश एक लड़की को पकड़ लेता है और उनके साथ बदतमीजी करता है। वह लड़की भी किसी तरह से बदमाश के चंगुल से भागने में सफल हो जाती है।

