जमशेदपुर के साकची व बिष्टुपुर में एसडीएम के द्वारा चलाया गया जांच अभियान

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपयुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार धालभूम के अनुमंडल अधिकारी शताब्दी मजूमदार,जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय,ट्रैफिक डीएसपी नीरज और मोटर यान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने संयुक्त रूप से साकची और बिष्टुपुर के नो पार्किंग जोन में जांच अभियान चलाया.इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े दो पहिया, चार पहिया, ऑटो पर जुर्माना लगाया गया. अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़ा होने पर कुल 74 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया.जांच अभियान साकची कालीमाटी रोड और बिष्टुपुर खरकाई लिंक रोड पर चलाया गया. शहरी क्षेत्र में प्राय देखा जा रहा है वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ी पार्क कर चले जाते हैं जिससे लोगों को आवागमन मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है. आने वाले दिनों में अगर नो पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क करते हैं तो गाड़ी को जप्त कर लिया जाएगा साथ ही जुर्माना वसूलने के बाद उसे छोड़ा जाएगा.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई