ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी के द्वारा लोक सेवा भवन में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई है. बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक मे 8 प्रस्ताब को मंजूर दिया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी के द्वारा लोक सेवा भवन में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई है. बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र को और समृद्ध करने के लिए पशुधन संवर्धन योजना को मंजूरी दी गई है, जिससे 3 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। इस योजना पर 5 साल में कुल 1031 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके साथ ही मत्स्य पालन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 3 साल के लिए 449 करोड़ और ‘गोमाता’ योजना के लिए 3 साल के लिए 342 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

राज्य में पशुपालन क्षेत्र को नई गति देने के लिए 2.5 करोड़ टीके और 1.30 करोड़ पशुधन उपचार का लक्ष्य रखा गया है। जल संसाधन के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 9652 करोड़ रुपये की लागत से 6435 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र और 1 लाख 58 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई जल के सृजन का प्रावधान किया गया है।

जनता की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। ओडिशा के छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 को मंजूरी दी गई है। सरकारी परीक्षाओं या भर्ती में गड़बड़ी पर परीक्षा आयोजित करने के लिए नियुक्त सेवा प्रदाता पर 3 से 5 साल की जेल और 10 लाख तक का जुर्माना के साथ 1 करोड़ तक का जुर्माना।

उपरोक्त सभी प्रावधानों के समुचित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।

मनोज कुमार त्रिपाठी
स्टेट हेड, ओडिशा
प्लानेट न्यूज़ इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914