बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य निशान ध्वज पदयात्रा 12 को

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्लानेट न्यूज

निशान ध्वज बाबा के भक्तों द्वारा श्री श्याम मंदिर सूरतधाम में बाबा श्याम के चरणों में अर्पित किए जाएंगे : राजेश भारूका
श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा कलियुग के अवतारी परम दयालु बाबा श्याम प्रभु की के जन्म दिवस देवउठनी एकादशी पर पर भव्य निशान ध्वज पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष देवउठनी एकादशी पर पूरे विश्व के श्याम भक्तों द्वारा बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

श्री श्याम सेवा परिवार के राजेश भारूका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्टार गैलेक्सी परिसर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव 12 नवंबर, मंगलवार सुबह 7 बजे टेनिस कोर्ट में धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा की ज्योत प्रज्वलन,आरती के पश्चात मिल्क केक काटकर इसके पश्चात भव्य निशान ध्वज बाबा के भक्तों द्वारा श्री श्याम मंदिर सूरत धाम में बाबा श्याम के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। बाबा श्याम के जन्मोत्सव का श्याम भक्तों को वर्ष भर इंतजार रहता है। ना कोई कारण होगा ना कोई बहाना होगा। बाबा के जन्मोत्सव में सभी को आना होगा।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई