
बरेली। तहसील आंवला में ईद उल मिलादुन्नवी के मौके पर गांव मझौआ में जुलूस निकालकर अराजक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की। दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर इसका विरोध किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया है। हालांकि गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे ग्रामीण परमानंद मौर्य, ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद मौर्य, चरन सिंह, देश पाल, प्रेम मौर्य आदि ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में कभी भी ईद उल मिलादुन्नवी के मौके पर जुलूस नहीं निकला है। सुबह जब वे अपने खेतों पर काम कर रहे थे, तो घर के सदस्यों ने कॉल करके बताया कि गांव में दूसरे समुदाय के लोग हाथों में झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल रहे हैं। जुलूस का नेतृत्व कर रहे थाना वजीरगंज के हथरा गांव निवासी मौलवी मो. आफाक सहित तमाम लोगों को ग्रामीणों ने रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि नौ साल पहले भी नई परंपरा डालने की कोशिश की गई। इसके बाद समझौता हो गया था।
ग्रामीणों की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुजम्मिल, गुड्डू, अहमद, आमिर, दिलशाद, फैसल खां, मुकीम, यामीन, फैजान, वली मोहम्मद, मौलवी मोहम्मद आफाक व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
Author: planetnewsindia
8006478914