अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी ने लगाई फांसी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भोपाल।भोपाल के टीलाजमालपुरा इलाके में गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
टीलाजमालपुरा थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने बताया कि टीलाजमालपुरा क्षेत्र की हरिजन बस्ती में रहने वाले 29 वर्षीय अजय पेशे से हम्माली का काम करता था। और उसने कुछ समय पहले दामिनी से लव मैरिज की थी।
पुलिस के मुताबिक दोनो में अक्सर किसी न किसी बात विवाद होता रहता था।जिसकी वजह से दामिनी थोड़ा परेशान भी रहती थी।पुलिस ने बताया घटना वाले दिन सुबह भी दोनो में किसी बात की लेकर विवाद हुआ था।जिसके बाद अजय अपने काम पर निकल गया।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि हरिजन बस्ती में रहने वाले दंपति ने फांसी लगा ली है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि उसे मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे खुदकुशी का कारण पता चल सके। प्रारंभिक जांच पता चला है कि दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था।हो सकता है जिसके कारण दोनो ने फांसी लगाने जैसा कड़ा कदम उठाया हो।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914