
विदेश मंत्री जयशंकर ने दिल्ली में एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा कि पड़ोसी हमेशा समस्या बने रहते हैं. दुनिया के किसी भी देश की तरफ देखें तो पड़ोसी समस्या बने हुए हैं क्योंकि पड़ोसियों के साथ संबंधों को बनाए रखना सबसे मुश्किल काम होता है. इन्हें कभी सुलझाया नहीं जा सकता.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर बीत चुका है. पाकिस्तान ने बिना रुकावट बातचीत का दौर खत्म कर दिया है. पाकिस्तान के हर सकारात्मक और नकारात्मक कदम पर उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा.
उन्होंने दिल्ली में एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा कि पड़ोसी हमेशा समस्या बने रहते हैं. दुनिया के किसी भी देश की तरफ देखें तो पड़ोसी समस्या बने हुए हैं क्योंकि पड़ोसियों के साथ संबंधों को बनाए रखना सबसे मुश्किल काम होता है. इन्हें कभी सुलझाया नहीं जा सकता. पड़ोसियो से समस्या लगातार बनी रहती है. लोग कई बार कहते हैं कि बांग्लादेश में ये हो रहा है, मालदीव में वो हो रहा है. मैं कहता हूं कि उन्हें पूरी दुनिया में देखने की जरूरत है कि ऐसे कौन से देश हैं, जिनकी अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ चुनौतियां नहीं हैं. मुझे लगता है कि पड़ोसियों का ये नेचर होता है कि उनके साथ रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं रहते.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर अब बीत चुका है. ये याद रखने की जरूरत है कि हर एक्शन पर रिएक्शन होता ही है. जहां तक जम्मू कश्मीर का सवाल है आर्टिकल 370 को हटाया जा चुका है. लेकिन आज मुद्दा ये है कि पाकिस्तान के साथ किस तरह के संबंध हो सकते हैं. पाकिस्तान के हर सकारात्मक और नकारात्मक कदम पर उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा.
Author: planetnewsindia
8006478914