हलवाई पति को गर्लफ्रेंड संग देख चौंक गई पत्नी, अकेली ने दोनों को गिराकर पीटा, पुलिस भी खड़ी देखती रही

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

UP News: राहुल हलवाई का काम करता है और पत्नी लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती है. पत्नी का आरोप था कि पति राहुल ने चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका शिल्पी से शादी कर ली है और उसको वह एक किराए की मकान में रखता है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रेमिका के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने पकड़कर बीच रोड जमकर पीटा. पति की प्रेमिका की भी पटक-पटककर पिटाई की. वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही. मारपीट में घायल हुई प्रेमिका और पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पति को पुलिस थाने ले गई.

सदर कोतवाली इलाके का यह मामला है. सौहरवा तालाब का रहने वाला राहुल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शिवांशी रेस्टोरेंट के पास घूम रहा था. तभी राहुल की पत्नी सुमन.ने उन दोनों को पकड़ लिया और फिर सड़क पर ही पति राहुल और उसकी प्रेमिका की पिटाई करने लगी.

मारपीट को देख मौके पर लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को पटककर और बाल नोच-नोचकर मारा. सूचना पर पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनी पिटाई देखती रही.

मारपीट के चक्कर में प्रेमिका और पत्नी घायल हो गई. बाद में दोनों को महिला पुलिस जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले गई

अस्पताल पहुंचते ही पत्नी फिर पति पर टूट पड़ी और पिटाई करने लगी. मारपीट में पति ने पत्नी को पटक दिया जिससे उसके सिर पर चोट आ गई. अब घायल का अस्पताल में..इलाज चल रहा है.

राहुल और सुमन की शादी 6 साल पहले हुई थी. पति राहुल अपनी पत्नी समेत परिवार के साथ लोक नगर चौधरी खजान सिंह मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था. राहुल हलवाई का काम करता है और पत्नी लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती है. पत्नी का आरोप था कि पति राहुल ने चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका शिल्पी से शादी कर ली है और उसको लेकर वह गांधीनगर  स्थित एक किराए की मकान में रहता है. आरोपी पति को पुलिस ने. हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।