
Weather Forecast: मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक,मंगलवार को अच्छी बारिश के बाद एक दिन का ब्रेक हो सकता है लेकिन 22 अगस्त से 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक इन दिनों आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी.
दिल्ली में कई इलाकों में मंगलवार को झमाझम बरसात के बाद आज यानी 21 अगस्त को हल्की बारिश के आसार हैं. हालांकि राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है
दिल्ली में फिर झमाझम बरसात के आसार
मंगलवार को अच्छी बारिश के बाद एक दिन का ब्रेक हो सकता है लेकिन 22 अगस्त से 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन दिनों आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी.. हालांकि तापमान में एक प्वाइंट की बढ़त दर्ज हो सकती है. 20 अगस्त को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 24 और 33 डिग्री रहा. जो आज 25 और 33 रह सकता है. फिर 22 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच सकता है. यानी बारिश के बाद भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
Author: planetnewsindia
8006478914

