प्रयागराज में छत के पंखे से लटक कर पति-पत्नी ने दी जान, मचा कोहराम।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक ही साड़ी के दो किनारों से लटका मिला शव
प्रयागराज। जनपद के गंगानगर मे हंडिया थाना क्षेत्र के मुंगराव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नव विवाहित दंपती ने एक ही साड़ी के दो किनारों से फंदा बनाकर छत के पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सहमति के आधार पर दोनों के शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

मुंगराव गांव निवासी रविंद्र सिंह उर्फ विपिन (26) पुत्र जगत बहादुर सिंह की शादी नेहा सिंह (23) पुत्री भद्दर सिंह निवासी गांव रैपुरा तनरिया थाना मेजा के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। रविंद्र सिंह वाराणसी में किसी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन के लिए वह रविवार को गांव आए थे।

नेहा के भाई लोग भी राखी बनधवाने के लिए मुंगराव आए थे। त्योहार को सभी ने धूमधाम से मनाया। रविंद्र भी अपनी शादीशुदा बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनके ससुराल गए थे। शाम को घर लौटने के बाद सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते नेहा और रविंद्र ने एक साथ भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद खाना पीना खाकर सोने के लिए चले गए।

सुबह काफी देर तक सोकर नहीं उठे तो माँ श्यामा देवी ने दरवाजा खोला तो साड़ी के दोनों किनारों से रविंद्र और नेहा का शव लटक रहा था। साड़ी छत के पंखे से बाँधी गयी थी। एक साथ बहू-बेटे की मौत से वृद्ध माता-पिता बदहवास हो गए। कुछ देर में गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर नेहा के मायके से लोग आ गए। सहमति के आधार पर दोनों के शव का अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर कर दिया गया।
घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। रविंद्र का एक छोटा भाई अंकित सिंह है, जो मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घटना को लेकर गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

वही गांव के लोगों ने बताया कि रविंद्र सिंह बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी था। वह ऐसा कदम भी उठा सकता है, यह लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। परिवार भी संपन्न है और घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। ऐसे में घटना को लेकर हर कोई आश्चर्यचकित है।

रिपोर्टर – तहज़ीब लियाक़त 🖋️
घटना स्थल – प्रयागराज
दिनांक 21 अगस्त 2024

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।