पटना में लगा 124 कोचिंग संस्थानों पर ताला, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह का सख्त आदेश जारी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

बिहार में पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार को राज्य की राजधानी में संचालित ‘पंजीकरण के लिए अयोग्य’ पाए गए 124 कोचिंग संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किये। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने के बाद हुए हादसे के बाद से पटना में जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों को पंजीकरण कराने को कहा था। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को को बताया कि हमें कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण के लिए पिछले दस दिनों में कुल 936 आवेदन प्राप्त हुए…413 कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण आवेदन पहले ही संसाधित किए जा चुके हैं (अर्थात वे अब पंजीकृत हैं)। शेष बचे 523 आवेदनों में से 138 पंजीकरण के लिए अयोग्य पाए गए।बिहार में कोचिंग संस्थानों पर एक्शन लगातार जारी है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने सख्त आदेश जारी करते हुए 124 कोचिंग को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम की ओर से जारी इस आदेश के बाद कोचिंग चलाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों कोचिंग संस्थान को बंद किया गया।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई