बिहार को मोदी सरकार ने दिए 5532 करोड़, जानें कहां-कहां खर्च करेंगे सीएम नीतीश कुमार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार को बिजली, सड़क, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 5532 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इसके अलावा, आम बजट में भी बिहार के लिए 26000 करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट और 21000 करोड़ रुपये के पावर प्लांट की घोषणा की गई थी। इस विशेष सहायता राशि से बिहार में ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को गति मिलेगी।केंद्र सरकार ने जो 5532 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, उसमें से सबसे बड़ा हिस्सा सड़क निर्माण के लिए है। ग्रामीण और शहरी सड़कों के लिए डेढ़-डेढ़ हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, शिक्षा विभाग को 500 करोड़, ऊर्जा विभाग को 700 करोड़, जल संसाधन को 332 करोड़, स्वास्थ्य को 700 करोड़, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को 300 करोड़ और ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपये मिलेंगे।
Anand
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई