अमन सहरावत कुश्ती के सेमीफाइनल में हारे, लेकिन ब्रॉन्ज की उम्मीदें अभी भी जिंदा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भारत के स्टार रेसलर अमन सहरावत को 57 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में हार मिली है। इसी के साथ कुश्ती में भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। हालांकि ओलंपिक 2024 में उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वह अभी भी भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत सकते हैं। हालांकि वह फाइनल में एंट्री करते हैं तो उनका गोल्ड या फिर सिल्वर पक्का हो जाता, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। उन्हें सेमीफाइनल मैच में जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा।अमन सहरावत ओलंपिक 2024 के रेसलिंग इवेंट में भारत की आखिरी उम्मीद हैं। भारत को उनसे मेडल की आस है। भारत ने रेसलिंग में अभी तक एक भी मेडल नहीं जीता है। अमन अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच 09 अगस्त की रात 09:45 बजे खेलेंगे। ऐसे में इस मुकाबले पर पूरे देश की निगाहें होंगी। अमन सहरावत का ब्रॉन्ज मेडल मैच प्यूर्टो रिको के 29 वर्षिय डैरियन टोई क्रूज से खेला जाएगा। इस रेसलर के खिलाफ अमन अगर अपना मैच जीत जाते हैं तो वह भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लेंगे।भारत ने ओलंपिक में अब तक कुल 05 मेडल जीते हैं।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई