
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन की हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमने-सामने थी। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का आयोजन पेरिस के स्टेड यवेस-डु-मानोइर में किया गया। इस मैच को भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारत ने साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही हॉकी को अलविदा कह दिया। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया जिसमें श्रीजेश ने एक बार फिर अहम योगदान दिया। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने श्रीजेश के सम्मान में झुककर सलाम किया।पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने देशवासियों का शुक्रिया अदा किया और साथ ही हॉकी और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करने की अपील की।
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914