CM नीतीश के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

कुछ ही दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई था। अब पुलिस ने इस धमकी देने वाले को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।मुख्यमंत्री कार्यालय को धमकी भरा मेल भेजने वाले अभियुक्त का नाम मोहम्मद जाहिद है और उसकी उम्र 51 साल बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहता है और वहां पान की दुकान चलाता है।नीतीश कुमार के कार्यालय को बम की धमकी मिलने से पहले पटना के एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद इसकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। ये धमकी भी ई-मेल के जरिए ही भेजी गई थी। हालांकि, उस वक्त ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी और पुलिस-प्रशासन काफी अलर्ट हो गया था।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई