Top TV News: 5 साल से काम की तलाश में एक्टर, सना मकबूल ने बॉयफ्रेंड संग मनाया जीत का जश्न

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

नया हफ्ता शुरू हो चुका है. इसी के साथ आपके लिए पिछले हफ्ते की टेलीविजन की बड़ी खबरें लेकर हाजिर हो चुके हैं. सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जीतलिया है. आरती सिंह शादी के चार महीने बाद दूसरे हनीमून पर निकल चुकी हैं. बेटी के जन्म के बाद राहुल वैद्य ने करोड़ों की लग्जरी कार खरीद ली है.

नया हफ्ता शुरू हो चुका है. इसी के साथ आपके लिए पिछले हफ्ते की टेलीविजन की बड़ी खबरें लेकर हाजिर हो चुके हैं. सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जीत लिया है. उन्होंने बॉयफ्रेंड संग जीत का जश्न मनाया. आरती सिंह शादी के चार महीने बाद दूसरे हनीमून पर निकल चुकी हैं. बेटी के जन्म के बाद राहुल वैद्य ने करोड़ों की लग्जरी कार खरीद ली है. सालों से फिल्म-टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा टीकू तलसानिया जॉबलेस हैं. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सनाया ईरानी आजकल पर्दे से गायब हैं. वो कई सालों से काम की तलाश कर रहीहैं.

सना मकबूल ने बॉयफ्रेंड संग मनाया जीत का जश्न

एक्ट्रेस सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीत ली है. बिग बॉस जीतने के बाद वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी संग खुशियां सेलिब्रेट करती दिखीं. श्रीकांत बुरेड्डी ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस के मंच से सना संग फोटो शेयर की थी, जिसमें वो ट्रॉफी पकड़े नजर आए.

जॉबलेस हैं मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया

सालों से टीवी-फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा टीकू तलसानिया जॉबलेस हैं. इन्हें काम नहीं मिल रहा है. पिछले 5 साल से ये थिएटर और प्ले करके गुजारा कर रहे हैंटीकू की बेटी शिखा तलसानिया पेशे से एक्ट्रेस हैं.

काम को तरसी एक्ट्रेस 

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सनाया ईरानी आजकल पर्दे से गायब हैं. वो कई सालों से काम की तलाश कर रही हैं. पर सनाया को उनका मन-पसंद प्रोजेक्ट अभी नहीं मिल पापा रहा है. ऐसे में वो दोस्तों संग पार्टी और घर संभालने पर ध्यान दे रही हैं.

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई