Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में रविवार को होगी जोरदार बारिश, ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी…

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बिहार का मौसम तेजी से करवट ले चुका है. धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है और शुक्रवार से बारिश रूक-रूक कर पड़ रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सप्ताह भर प्रदेश में जबरदस्त बारिश हो सकती है. इस पूर्वानुमान पर आपदा विभाग ने सभी डीएम को अलर्ट भी भेजा है. सूबे के 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश तो कई जिलों में तेज हवा का सामना लोगों को करना पड़ सकता है.बिहार का मौसम बदल चुका है. शनिवार को भी लगभग हर जिले में आसमान में बादल छाए रहे. खासकर कोसी-सीमांचल व अंगक्षेत्र के जिलों में मौसम का मिजाज अधिक नरम दिखा है. मौसम खराब होने पर लोगों को घरों में रहने की सलाह आपदा विभाग की ओर से दी जा रही है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट मोड में रखा जा रहा है. कई जगहों पर तेज हवा की वजह से पेड़ गिर रहे हैं. लोगों की मौत भी हुई है.
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई