बाबूबरही सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की हालत बेहद लचर : मनोज झा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बाबूबरही|प्रखंड क्षेत्र में बरहारा बरदही पंचायत के बड़हारा गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लचर व्यवस्था को लेकर समाजसेवी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज झा ने सवाल उठाया है। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूबरही सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की हालत लचर है। प्रखंड क्षेत्र में खुलेआम अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड की धंधा चल रहा है। जांच के उपरांत भी कार्रवाई नहीं हो रही है। निजी क्लिनिकों में आम लोगों को इलाज के नाम पर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बरहारा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कहीं अधिक जमीन है जिसका कोई सदुपयोग नहीं हो रहा है।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई