पुलिस ने किया दो अंतर्राज्य चोरों को गिरफ्तार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भोपाल।भोपाल में अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दो अंतर्राज्य चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने उनके पास लाखों रुपए का चोरी का माल भी बरामद किया है।

अयोध्या नगर थाने के प्रभारी महेश लिल्लहारे ने बताया की शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों एवं चोरों तथा बदमाशों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश सिंह गोस्वामी द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्रद्धा तिवारी एवं अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे गठित टीम ने अन्तराज्यीय 02 चोरों को गिरफ्तार कर 04 चोरी की वारदातों की घटनाओं का खुलासा करते हुये का चोरी का माल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनसे और भी प्रकरण के संबंध में पुछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 04/07/24 एवं 05/07/24 को अमेरीका में रह रहे बिजनेसमैन के मकान सहित न्यू मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्या नगर मे दिन मे 11.00 बजे से 3.00 बजे के बीच 03 सूने मकानो के ताला तोडकर चोरी करने कि शिकायत मिली थी । जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। चूकि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे कई बार जन संवाद के माध्यम से एवं अनाउंसमेंट के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया था। कि जब भी घर से कही बाहर जाये तो अपने घर में कीमती जेवरात व नगदी इत्यादि न छोडकर जाये। जिस कारण उक्त घटनाओ मे आरोपियों ने दो घरो मे कोई जेवरात नही मिले केवल कुछ नगदी तथा एक घर मे कुछ नगदी व चाँदी के जेवर मिले थे। जिस कारण आरोपी पुनः कालोनी में आकर चोरी करने की पुरी संभावन बनी हई थी। उक्त घटनाओ को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेकर आरोपियों की गिरप्तारी हेतु निर्देश दिये गये जिनके पालन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन टीमे गठित की गयी। जिनके द्वारा लगातार तकनीकि व अतकनीकि आसूचनाओ के माध्यम से तथा अन्य राज्यो की पुलिस से प्राप्त आसूचना प्राप्त कर आरोपीगण राजस्थान अजमेर व केकडी जिले के निवासी होना चिह्नित हुये। जो पुनः भोपाल आकर घटना करने की फिराक में थे कि न्यू मिनाल रेसीडेन्सी मे सूने मकानों मे ताकाझाकी करते दो व्यक्ति पकडा गया जो रामनिवास बागड़ी पिता रायमल बागड़ी उम्र 26 साल निवासी- ग्राम, कुसायता थाना सावर जिला केकड़ी राजस्थान तथा दुर्गालाल प्रधान बागड़ी पिता राधाकिशन बागड़ी उम्र 23 साल निवासी- ग्राम, लच्छीपुरा थाना सावर जिला केकड़ी राजस्थान नाम पता बताये। जिन्होने पुछताछ पर बताया कि आज से करीब 20 दिन पूर्व राजस्थान से भोपाल रेल्वेस्टेशन में आकर आटो वाले से शहर की पॉस कालोनी में छोडने हेतु बोलकर मिनाल रेसीडेंसी कालोनी पहुंचे जहां दिन में करीबन 03.00 बजे एक सूने मकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर घर के अन्दर घुसकर आलमारी से चांदी के 02 ब्रेसलेट, 04 जोड चांदी के बिछिया तथा 10,000/- नगद चोरी किये थे व अगले दिन भी मिनाल रेसीडेंसी कालोनी में सुबह 10.00 बजे के करीब एक सूने मकान के पोर्च की तरफ से दरवाजे को नीचे से काटकर अन्दर घुसकर दरवाजे के कुंदी तोडकर आलमारी से सोने चाँदी के जेवरात चोरी किये तथा एक माह पूर्व बिजली पावर हाऊस के पास कालोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चाँदी के जेवरात चोरी करना बताया तथा पकड़े गए दोनो चोरों ने पुलिस को बताया कि करीबन एक वर्ष पूर्व चेतक ब्रिज के पास गोबिन्दपुरा मे एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चाँदी के जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा चोरी किये गये गहनो को अपने गाँव के पास ग्राम , रमालिया जिला केकड़ी राजस्थान मे पन्नालाल सोनी को बेचना बताये ।आरोपियो को न्यायालय से रिमांड पर लेकर टीम द्वारा पन्नालाल सोनी के घर व अन्य ठिकाने पर राजस्थान में दबीश दी गई। किंतु उक्त आरोपी सहपरिवार घर से ताला लगाकर फरार होगया। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से और भी प्रकरण में पुछताछ पर उनके द्वारा अन्य राज्यो के चेन्नई (तमिलनाडू), दिल्ली, चंडीगड, हिसार (हरियाणा), जोधपुर, जयपुर एवं राजस्थान में अन्य शहरो में चोरी, नकबजनी, लूट इत्यादि की घटना को पूर्व में अंजाम दिया जाना बताया है तथा मिनाल में उस दिन 06 सूने मकान की रैकी कर ली थी जिसमें देर रात नकबजनी की घटना करने की थी योजना पर रैकी के दौरान पुलिस ने पकड लिया। पुलिस रिमांड में आरोपियों से पुछताछ पर गोविंदपुरा थाने की भी एक चोरी की घटना स्वीकार की है, जिसमें औऱ भी प्रकरणो के संबंध में पुछताछ जारी है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई