
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – मशहूर एक्टर मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान भी उपस्थित रहे। क्रान्ति, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम जैसी दर्जनों फिल्मो के लिए मशहूर भारत पुत्र मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान भी उपस्थित रहे। मनोज कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज ही की तारीख 24 जुलाई 1937 को मनोज कुमार का जन्म हुआ था। मनोज कुमार न सिर्फ हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं बल्कि निर्देशक भी रहे हैं। फिल्म निर्माता व निर्देशक मनोज कुमार ने अपनी फ़िल्मों के जरिए लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार ने बहुत देशभक्ति फिल्में बनाईं। इस अवसर पर दीपक देसाई द्वारा लिखी किताब भारत पुत्र मनोज कुमार का कवर लांच भी किया गया। इस मौके पर कामगार यूनियन के अभिजीत राणे, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, सुनील पाल, के के गोस्वामी, रमेश गोयल, दीपक देसाई, संजय अमान, आर राजपाल उपस्थित रहे।
रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज
Author: planetnewsindia
8006478914