
इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में यूएई 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बना सकीं। भारत ने यह मुकाबला 78 रनों से जीत लिया।
श्रीलंका की मेजबानी में जारी महिला एशिया कप 2024 में आज भारत का सामना यूएई से हुआ। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया ने यूएई को 78 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। अब भारत अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। यूएई के खिलाफ जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। उनके खाते में चार अंक हैं और नेट रनरेट +3.386 का है।
दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में यूएई 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बना सकीं।
आनंद मोहन झा
प्लेनेट न्यूज़
Author: planetnewsindia
8006478914,8882338317




