भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे BSF के अफसर और जवान की मौत, भीषण गर्मी से गई जान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सुरत गुजरात प्लानेट न्यूज

गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गश्त के दौरान ज्यादा गर्मी की वजह से एक अधिकारी और जवान की मौत हो गई. ड्यूटी के दौरान दोनों गश्त पर थे और हरामी नाले के पास हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए. जमीन पर गिरने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. मई महीने में ऐसी ही घटना राजस्थान में भी हुई थी.गुजरात में भीषण गर्मी की वजह से पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक अफसर और एक जवान की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘हरामी नाला’ क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी के कारण गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी और जवान की जान चली गई. चुनौतीपूर्ण है यहां पर ड्यूटीभारत-पाकिस्तान की सीमा से लगे कच्छ के सरक्रीक में हरामी नाला है। यह क्षेत्र देश की सबसे ज्यादा खतरनाक सरहदों में एक है। यहां पर निगरानी करना काफी चुनौतीपूर्ण है। अक्सर यहां पर पाकिस्तान की तरफ से आने लापता नौकाएं और ड्रग्स की खेपें मिलती आई हैं। आम लोगों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधिक इस इलाके में बीएसपी की निगरानी रखती है। कच्छ के इस इलाके में समुद्री छोर पर 8 किलोमीटर क्षेत्र में भारी दलदल है। पहले यह इलाका घुसपैठ के लिए चर्चा में आया था, लेकिन पिछले कुछ सालों में बीएसएफ ने यहां पर चौकसी बढ़ाई है। इसके बाद यहां से घुसपैठ की घटनाएं कम हो गई हैं। यहां पर बीएसएफ के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सरहद की सुरक्षा करते हैं।

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।