अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का दूसरा दौर भी हुआ संपन्न

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भोपाल/ जबलपुर। महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण एवं कुशल नेतृत्व में तथा अमरेन्द्र कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन तथा निर्देशन में पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय, जबलपुर में दिनांक 18.07.2024 से 19.07.2024 तक “अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओ” के द्वितीय दौर का आयोजन किया गया।


जिसके अंतर्गत दिनांक 18.07.2024 को प्रथम सत्र में हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता का तथा दूसरे सत्र में ‘राजभाषा का प्रयोग-प्रसार के आधार स्तंभ – प्रेरणा, प्रोत्साहन एवं सद्भावना’ विषय पर हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी क्रम में दिनांक 19.07.2024 को ‘भारतीय रेलः परिवहन व्यवस्था का मेरूदंड’ विषय पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय सहित मंडलों, कारखानों, शेडों एवं प्रमुख स्टेशनों के कुल 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिंदी वाक् प्रतियोगिता में डॉ. हरिशंकर दुबे, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार तथा श्री संजीव वर्मा ‘सलिल’ वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार एवं प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

 इस अवसर पर उपस्थित डाॅ.हरिशंकर दुबे ने सरकारी कामकाज में सरल और संप्रेषणीय भाषा के प्रयोग पर जोर देने का आव्हान किया। वहीं संजीव वर्मा ‘सलिल’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी नई पीढ़ी विज्ञान एवं तकनीकी की शिक्षा भी हिंदी में ग्रहण करे इस प्रयोजन हेतु तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रज्ञेश निंबालकर ने अखिल रेल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु कुछ मार्गदर्शी सिद्धांतों का उल्लेख किया एवं प्रतियोगिताओं में प्रस्तुतिकरण के समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी तथा उप मुख्य राजभाषा अधिकारी  महेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  राज रंजन श्रीवास्तव, राजभाषा अधिकारी ने किया तथा  संतलाल मर्सकोले, राजभाषा अधिकारी, मुख्यालयने उपस्थित अतिथिगणों, अधिकारियों एवं प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय सहित तीनों मंडलों तथा दोनों कारखानों में प्रतिवर्ष प्रथम दौर की हिंदी प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। द्वितीय दौर की इन तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारी अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं में पश्चिम मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई