आगामी त्यौहार मोहर्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हुई शांति समिति व गणमान्य नागरिको की बैठक

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भोपाल।शहर में आगामी त्यौहार मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान मार्ग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि आवश्यक बिंदुओं को लेकर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शांति समिति व गणमान्य नागरिको की आज दोपहर पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, समस्त पुलिस उपायुक्त, अति0 पुलिस उपायुक्त, नगर निगम, एमपीईबी, प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक समेत लगभग 300 लोग मौजूद रहे l

उक्त बैठक को पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी द्वारा संबोधित किया गया एवं मोहर्रम त्यौहार की तैयारी एवं मार्ग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं गणमान्य नागरिको के सुझाव तथा समस्या सुनी गई तथा सुझाव व समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई